RIP MUMBAI INDIANS ये hastag आज दिन भर twitter पर टॉप पोजीशन पर रहा| ये बात लाजमी है की रोहित शर्मा एक international क्रिकेट प्लेयर है , लेकिन जब से MUMBAI INDIANS ने रोहित शर्मा को निकाल कर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है तब से MUMBAI INDIANS के फैंस उनसे खासा नारज है| इस का खामियाजा MUMBAI INDIANS को झेलना पड रहा है|

देखा जाए तो बतौर MUMBAI INDIANS के कप्तानी की पारी निभाते हुए रोहित शर्मा ने MUMBAI INDIANS को 5 बार IPL की ट्रॉफी दिलाई है|

जब से रोहित शर्मा को MUMBAI INDIANS की कप्तानी  से निकाले जाने की खबर आयी है तब से twitter पर #ShameOnMI #NoCaptainRohitNoMI  ये hashtag ट्रेंड करने लग गया|

MUMBAI INDIANS ने रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तान क्यों बनाया?

  • पांड्या का वापसी ट्रेड: हार्दिक का Gujarat Titans से ट्रेड के जरिए MI वापसी एक बड़ा संकेत था। कैमरन ग्रीन को जाने देकर MI ने साफ किया कि वो पांड्या को लीडर बनाना चाहते हैं। पांड्या खुद भी गुजरात की 2 साल तक शानदार कप्तानी और भारतीय टीम के संभावित वनडे कप्तान बनने के बाद ही मि लौटे होंगे।

  • रोहित का बल्लेबाजी फॉर्म: रोहित विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन टी20 और खासकर IPL में उनकी बल्लेबाजी लचर रही है। पिछले 3 साल में उनका औसत लगातार गिरा है – 2023 में 16 मैचों में 20.75 औसत, 2022 में 14 मैचों में 19.14 औसत और 2021 में 13 मैचों में 29.30 औसत।

  • नया दौर, नया लीडर: खेल में बदलाव होता है और 36 साल की उम्र में रोहित का करियर अंत की ओर बढ़ रहा है। 2025 में मेगा ऑक्शन से पहले ही MI को कप्तानी में बदलाव करना जरूरी था। अब हार्दिक कप्तान होंगे और रोहित अनुभवी खिलाड़ी के रूप में उनकी मदद करेंगे। 2024 MI के लिए नई शुरुआत है, जहां हार्दिक कप्तानी कर रोहित बिना दबाव के अपना बेस्ट दिखाएंगे!