शेर और बिल्ली की कहानी एक चूहे ने शेर की गुफा के पास अपना घर बनाया। चूहा शेर के शरीर पर चढ़कर उछल कूद करता रहता था और उसे परेशान करता रहता था। कई बार वह शेर को काट भी लेता था। शेर को बहुत क्रोध आता था लेकिन चूहा इतना छोटा था कि उसकी पकड़ में नहीं आ पाता था। शेर एक बिल्ली से मिला और उसे अपना मित्र बना लिया। शेर ने चूहे को पकड़ने के लिए बिल्ली की सहायता लेने का निश्चय किया। वह बिल्ली को अपनी गुफा में ले आया और उसे खाना खिलाया। एक दिन शेर शिकार करने के लिए गया था। चूहा भोजन की खोज में अपने बिल से निकला। बिल्ली ने उसे देखा तो उसे तुरंत पकड़कर खा गई। जब शेर लौटा तो बिल्ली ने उसे बताया कि वह चूहे को मार चुकी है। अपना काम होने के बाद शेर का व्यवहार बिल्ली के प्रति एकदम बदल गया। अब उसने बिल्ली को खाना खिलाना बंद कर दिया। बिल्ली को महसूस हुआ कि शेर बहुत स्वार्थी है। उसने शेर की गुफा छोड़ दी और वहाँ से चली गई। शैतान मेमना बोलने वाली गुफा चूहा बन गया शेर घोड़ा और गधा हौद में पड़ा कुत्ता झूठा दोस्त किंग कोबरा और चीटिंयाँ कुरूप पेड़ मुर्गी और बाज ऊंट का बदला बंदर की जिज्ञासा और कील भेड़िया और सारस